पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता के साथ ज्यादती, प्रकरण दर्ज

विवाहिता के साथ ज्यादती, प्रकरण दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंगोली थाना क्षेत्र के नयागांव के जंगल में एक विवाहिता से ज्यादती हो गई। घटना के चौथे दिन विवाहिता ने पति के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

सिंगोली पुलिस के मुताबिक विवाहिता 3 फरवरी को आंबा पंचायत के सरपंच प्रत्याशी की रैली में भाग लेने गई थी। रैली समाप्त होने के बाद शाम 4.30 बजे वह पैदल गांव लौट रही थी। तभी रामकिशन पिता गेंदमल रेगर नि. देवपुरिया आया और गांव छोड़ने का कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। वह विवाहिता को नयागांव के जंगल की तरफ ले गया और विरोध करने पर धमकी दी। रामकिशन ज्यादती करने के बाद विवाहिता को वहीं छोड़कर भाग गया। महिला जैसे-तैसे घर पहुंची। मजदूरी करने के लिए पति बाहर गया था। लौटने पर विवाहिता ने पति के साथ शनिवार शाम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रामकिशन के खिलाफ धारा 376, 506 में प्रकरण दर्ज किया।