पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोरवन में शांति बहाल आरोपी गिरफ्त से दूर

मोरवन में शांति बहाल आरोपी गिरफ्त से दूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरवन में शनिवार को शांति रही। बाजार भी खुले और लोगों ने खरीददारी की। यहां एहतियात के तौर पर अभी भी पुलिस तैनात है।

पंचायत चुनाव में हारी एक महिला के समर्थकों ने शुक्रवार को मोरवन में उत्पात मचाया था। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पीटा और तोड़फेड़ भी की थी। इससे बाजार बंद हो गए थे। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। शनिवार को माहौल पूरी तरह शांत रहा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में काफी हाथ-पैर मारे लेकिन सफलता नहीं मिली। जावद एसडीओपी इंद्रजीतसिंह बाकरवाल ने बताया गांव में एहतियात के तौर पर एक एसआई, दो हेड कांस्टेबल आठ आरक्षक तैनात हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य जिलों में टीम भेजी है। रविवार को मतगणना के बाद आरोपियों की तलाश तेज की जाएगी।

ये था मामला

सरपंचप्रत्याशी मंजूबाई की हार से बौखलाए पति दलसिंह चंदेल, जेठ महेंद्रसिंह ने समर्थकों के साथ दिग्विजयनगर रेगररुंडी में जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने गांव के ही बलवीर पिता ओंकारलाल के साथ मारपीट हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ भी की थी।