पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हक के लिए लघु वेतन कर्मचारी एक

हक के लिए लघु वेतन कर्मचारी एक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के कोटवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम का नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम जगदीश मेहरा को सौंपा।

दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट के गेट के पास कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने ज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वृत्तिकर से मुक्त रखने, दैनिक वैतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने, भृत्य, चपरासी का पद परिवर्तित कर कार्यालय सहायक पदनाम करने, वर्दी धुलाई भत्ता 50 रुपए करने, ग्रामरक्षक काेटवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय सेवक का दर्जा देने की मांग की।

ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष घीसालाल धाकड़ ने किया। कोटवार संघ जिला संयोजक गोविंदसिंह चुंडावत, आंगनवाड़ी जिला संयोजक राजकुमारी ओझा आदि उपस्थित थे।

मांगों को लेकर कलेक्टोरेट में नारे लागाते कर्मचारी।