पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर हार्डवेयर में प्रशिक्षित हो रहे 86 विद्यार्थी

कम्प्यूटर हार्डवेयर में प्रशिक्षित हो रहे 86 विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॅरियरमार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत पीजी कॅालेज में 16 दिनी रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कम्प्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शुभारंभ प्राचार्य अशोका श्रीवास्तव के आतिथ्य में हुआ जो 25 सितंबर तक चलेगा। प्राचार्य श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा ऐसे प्रशिक्षण अध्ययन के बाद रोजगार के विकल्प के रूप में चयन कर सकते हैं। नियमित रूप से भाग ले। प्रकोष्ठ प्रभारी अर्चना पंचोली ने बताया प्रशिक्षण में 86 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। जिसे वीटीपी संस्थान टीम लीज द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कविता गट्टानी संतोष मालवीय द्वारा रोज सुबह 10 से 12 बजे तक दिया जा रहा है।

प्रेक्टिकल करती छात्राएं।