पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम से कहेंगे नहीं हो रही परामर्शदात्री समिति की बैठक

सीएम से कहेंगे- नहीं हो रही परामर्शदात्री समिति की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

भास्कर संवाददाता | नीमच

प्रदेश के 41 जिलों का दौरा कर चुका हूं। तीन समस्याएं सामने आई हैं। कहीं भी प्रशासन संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठकें नहीं कराई जाती हैं। नीमच में तीन साल से बैठक नहीं हुई है। जबकि शासन के आदेश तहसील स्तर तक परामर्शदातत्री समिति की बैठक कराने के हैं। इससे मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा।

यह बात मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रमेशचंद्र शर्मा ने कही। वे शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर नीमच आए थे। शर्मा ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चाकर समस्याएं सुनींै। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा वे कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु की तरह काम करते हैं। इसी लिए प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, अब तक नीमच सहित 41 जिले में पहुंचे। कर्मचारी संगठन व कर्मचारियों से जो फीडबैक मिला उसमें तीन समस्याएं प्रमुख हैं। किसी जिले में कलेक्टर सयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक नहीं लेते। सरकार ने तहसील स्तर तक बैठक कराने के आदेश दे रखे हैं। इसके अलावा शासन के स्पष्ट आदेश होने के बाद भी कई विभागों द्वारा कही समयमान तो कही क्रमोन्नती का लाभ कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति संबंधी निराकरण भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य समस्याएं सामने आई हैं। भोपाल जाकर मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा। सभी विभागों से मार्च अंत तक जानकारी मांगी जाएगी। ताकि समस्याओं का निदान किया जा सके।

शर्मा ने कहा पिछले दिनों मुख्यमंत्री से सातवे वेतन आयोग को लागू करने को लेकर भी चर्चा हुई थी। उस दौरान भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारी भी साथ थे। मुख्यमंत्री से केंद्र के साथ ही प्रदेश में लागू करने के लिए कहा गया है। ताकि कोई विसंगति हो तो उसे साथ में ही सुधारा जा सके। सर्किंट हाउस पर शर्मा को मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष केके कठारिया, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के तहसील अध्यक्ष संजय पाठक, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अोमप्रकाश शर्मा (चीताखेड़ा), अनिल गोयल ने समस्या बताई। कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया समिति की बैठक मेरे आने के पहले हुई थी। जल्दी करवाएंगे। हर सोमवार टीएल बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों की परेशानी पूछकर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इन्होंने भी सौंपा ज्ञापन
वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह पंवार, श्यामलाल शर्मा, रमेश प्रजापति, मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष घीसालाल धाकड़, राजस्व कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दिलीप जांगड़े, मप्र शिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष राजमल सराह, प्रदीप जैन, अध्यापक सह-संविदा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह चंद्रावत, प्रांतीय मंत्री राहुलदेव जगधाने सहित विभिन्न संगठनों ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपने के साथ अपनी बात भी रखी।

खबरें और भी हैं...