शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि
सारनी| सियाचीन में तैनात हनुमनथप्पा की शहादत पर उन्हें लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। पाथाखेड़ा में हुई एक सभा में लोगों ने उन्हें देश का अमर सपूत बताया। सभा में मौजूद नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती ने कहा बर्फीली पहाड़ियों में रहकर हनुमन ने देश की सुरक्षा की। इसी दौरान वे बर्फ में दब गए। दिल्ली अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कांग्रेसी पार्षदों के दल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मो. ताहिर अंसारी, शमरेशर आलम, राजेश डोइफोड़े, परसराम परते, माधुरी बेले, वंदना वामनकर समेत अन्य मौजूद थे।