सारनी| पाथाखेड़ा के श्रीराधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद भागवत कथा सोमवार से शुरू होगी। श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति के तत्वावधान में हाेने वाले कार्यक्रम में वृंदावन धाम के नितिन देव महाराज कथा प्रवचन करेंगे। शुभारंभ मौके पर सोमवार को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी।