इंटक वेरीफिकेशन में आगेे, 201 सदस्यों की बढ़त
बीएमएस दूसरे तो एचएमएस तीसरे स्थान पर
भास्कर संवाददाता | सारनी
खदानों में काम करने वाले कामगारों का यूनियनों की सदस्यता को लेकर तीन दिनों से वेरीफिकेशन हो रहा है। इसमें इंटक तीसरे दिन 201 सदस्यों की बढ़त के साथ आगे है। बीएमएस दूसरे और एचएमएस तीसरे स्थान पर है। वेरीफिकेशन लगातार जारी रहेगा। पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों और अन्य यूनिटों में लगातार यूनियनों के लिए सदस्यता वेरीफिकेशन हो रहा है। शुक्रवार को 4 हजार 49 कामगारों का वेरीफिकेशन हुआ। पाथाखेड़ा क्षेत्र की सारनी, शोभापुर, तवा 1, तवा 2, छतरपुर 1 और छतरपुर 2 खदानों में कुल 6 हजार 557 कामगार हैं। इनका यूनियनों के लिए वेरीफिकेशन होना है। इनमें से 12 फरवरी तक 4049 कामगारों का सत्यापन हो चुका है। अब 2 हजार 607 कामगारों का सत्यापन होना बचा है।
ऐसा हुआ सत्यापन
1654 इंटक
894 बीएमएस
757 एचएमएस
578 एटक
166 नो यूनियन
4049 कुल