राजाभोज की जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा
राजाभोज की जयंती के मौके पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे सारनी के शिव मंदिर से होगी। जानकारी देते हुए क्षत्रिय पवार समाज संगठन घोड़ाडोंगरी ब्लाॅक अध्यक्ष बाबूराव ढोले, नव युवक राजा भोज विक्रम समिति के अध्यक्ष राजेश पवार ने बताया सुबह 9 बजे शिव मंदिर में पूजन के साथ रैली शुरू होगी। इसके बाद शॉपिंग सेंटर, राम मंदिर, जय स्तंभ चौक होते हुए रैली पाथाखेड़ा बेरियर, बस स्टैंड, गायत्री मंदिर, सुभाष नगर, पुराना बाजार, बजरंग कॉलोनी हाॅस्पिटल कॉलोनी होते हुए कालीमाई पहुंचेगी। यहां से रैली जैरी चौक शक्ति नगर, हाईस्कूल, बस स्टाप कैलाश नगर और रेलवे कॉलोनी होते हुए शोभापुर बस स्टॉप, बगडोना मार्ग से होते हुए बैकुंठ धाम आश्रम पहुंचेगी। यहां से वापस हवाई पट्टी स्थित पवार समाज मंगल भवन पहुंचेगी।