नाले में उतरे मोहल्ले वाले मिलकर की सफाई
मोहल्ले के लोगों ने मिलकर की सफाई
भास्कर संवाददाता | सारनी
पाथाखेड़ा के आजाद नगर में लोगों ने नाले में उतरकर सफाई की। आजाद वार्ड 16 में पार्षद रामू पवार के साथ लोग एकजुट हुए। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, नदी, नालों की सफाई अभियान के तहत उक्त कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमदान से नाले की सफाई की गई। अब नाला पूरा साफ हो गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नदी नालों की सफाई की जा रही है। नगर पालिका इसके लिए वार्ड स्तर पर सफाई अभियान चला रही है। आजाद वार्ड में नगर पालिका के कर्मचारी, आजाद वार्ड मोहल्ला समिति, प्रक्षया महिला मंडल, मां काली महिला मंडल के सदस्यों ने सफाई की। लोगों ने नाले को साफ कर इसमें घास उखाड़ी और पत्तियां भी साफ की। समिति की अध्यक्ष कमला पाल, कृष्णा गुजरे, सुरेश यादव, रामकली चौरासे, गीता पवार, रेखा विश्वकर्मा समेत अन्य लोगों ने सफाई की।