पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहिप नेता की हत्या पर जताया विराेध, लव जेहाद का पुतला फूंका

विहिप नेता की हत्या पर जताया विराेध, लव जेहाद का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिन्दू परिषद ने रविवार दोपहर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। मंगलवारा स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 30 मििट पर विहिप पदाधिकारियों ने मंगलवारा चौराहे पर लव जेहाद का पुतला फूंका। पदाधिकारियों और दुर्गा वाहिनी सदस्यों ने लव जेहाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विहिप पदाधिकारियों ने देश, प्रदेश और जिले में बढ़ती लव जेहाद की घटनाओं पर चिंता जताई और इस बारे में लोगों को जानकारी दी। पुतला दहन के बाद पदाधिकारी सिटी पुलिस थाने पहुंचे। यहां रतलाम में विहिप नेता कपिल राठौर की हत्या का विरोध किया गया। इसके अलावा मामले की उचित जांच के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आवेदन एसडीएम गणेश जायसवाल को दिया। इसमें षडयंत्रकारियों हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी के नाम संबोधित आवेदन थाना इंचार्ज आरपी चौधरी को आवेदन दिया। शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही हरकतों को काबू करने पुलिस सक्रियता पर जोर दिया। जिला मंत्री पुष्पेंद्र भार्गव ने बताया कि विहिप की जरूरी बैठक पुराना गल्ला मंडी हनुमान मंदिर में हुई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।