- Hindi News
- तिलक वार्ड में 1.22 करोड़ से बनेगा शहर का पहला पार्क
तिलक वार्ड में 1.22 करोड़ से बनेगा शहर का पहला पार्क
शहरका पहला पार्क तिलक वार्ड इलाके में नपा परिषद की जमीन पर बनेगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति शनिवार को मिल गई हैं। शहर का पहला सार्वजनिक पार्क करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपए में तैयार होगा। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। भोपाल की पार्क डेवलपमेंट कंपनी को काम मिला हैं। सीएमओ राजमणि पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पार्क विकास के लिए राशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही पार्क बनाने का काम शुरू होगा। लगभग 2 एकड़ जमीन पर पार्क बनाया जाएगा। तिलक वार्ड में ओव्हर हेड टैंक के पास नपा परिषद की जमीन है। इस जमीन पर काम होगा। गौरतलब है कि सड़कें, नालियां से हटकर शहर के लिए एक नई सौगात यह पार्क के रूप में मिलेगी। शहर में सार्वजनिक पार्क नहीं है। सिलारी में सरकारी उद्यान है लेकिन वहां आम लोगों का मूवमेंट नहीं है। सालों से शहर में पार्क की कमी खल रही थी। अब मंजूरी मिलने के बाद जल्दी पार्क तैयार होने की संभावना है। आगामी दिसंबर माह तक पार्क का अधिकांश काम हो जाएगा। नए साल में लोगों को पार्क की सौगात मिल सकती है। शहर में सार्वजनिक पार्क निर्माण के लिए लंबे अर्से से लोग मांग कर रहे थे।
अधिकारियों के मुताबिक पार्क में मनोरंजन के लिए जरूरी सामग्री रहेगी। इसके अलावा पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा।
पिपरिया। इस जगह बनेगा पार्क।
वित्तीय मंजूरी मिल गई है
^शहरमें पहला पार्क बनने के लिए वित्तीय मंजूरी मिल गई है। जल्दी पार्क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। तिलक वार्ड में नपा की भूमि पर पार्क बनेगा। लोगों को यह सुविधा अगले साल के शुरूआत तक मिल जाएगी। कांट्रेक्टर से जल्दी काम कराने के लिए कहा जाएगा। राजमणिपांडे, सीएमओ,पिपरिया
रैक पाइंट एप्रोच रोड के लिए बेस डला
ओवरहैडटैंक के पास से बिजली कंपनी के दफ्तर होते हुए रोड बन रही हंै। रैक पाइंट एप्रोच रोड के लिए बेस डलने का काम अंतिम दौर में है। रोड के साइड में नाली का निर्माण भी किया जाएगा। इस रोड भारी ट्रैफिक रहेगा। उसके अनुरूप रोड का निर्माण कराया जा रहा है। एप्रोच रोड बनने से मंडी रोड होते हुए वाहन सीधे रेलवे रैक पाइंट तक पहुंच सकेंगे।
खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की कमी
खिलाड़ियोंको स्टेडियम की कमी खल रही है। स्टेडियम निर्माण के लिए प्रस्ताव बनने के बाद आगे कार्रवाई नहीं बढ़ी। युवाओं को स्टेडियम की सुविधा नहीं