पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेरह प्रशिक्षणािर्थयों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए

तेरह प्रशिक्षणािर्थयों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिलस्टेशन पचमढ़ी स्थित आर्मी एजुकेशन सेंटर के पाणिनी सभागृह में सेमीनार हुई। सेमीनार का विषय महाशक्ति की आकांक्षा वाले भारत की शैक्षणिक आवश्यकता। इस विषय पर विद्वानों ने अपने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता सेना कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद कुमार ने की। शुरुआत में कर्नल राजेश राघव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में डीन शिक्षा विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय प्रोफेसर उमेशचंद्र विशिष्ट, प्रभारी प्राचार्य पचमढ़ी कॉलेज प्रोफेसर एस शेखर, एआईई दिल्ली से एस पांडा ने अपने विषय से संबंधित विचार रखे। इसके अलावा सभी ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

इसके अलावा आर्मी एजुकेशन सेंटर विभाग अध्यक्ष डॉ. शिवाली ढिल्लन, प्रोफेसर सर्वेश्वर पाठक, मीनू गंगवार समेत 13 प्रशिक्षणार्थियों ने भी शोध पत्र दिया है। वक्ताओं ने कहा कि आज भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। आत्मनिर्भरता बढ़ी है। सभी ने शिक्षा पर जोर दिया। आर्मी एजुकेशन सेंटर के प्रशासनिक अधिकारी ले कर्नल विक्रांत मोरे में आभार जताया।

पिपरिया। सेमीनार शुभारंभ मौके पर दीप प्रज्जवलित करते हुए कर्नल राजेश राघव एवं अन्य।