- Hindi News
- हवन कुंड में छोड़ रहे आहुित, श्रद्धालु लगा रहे परिक्रमा
हवन कुंड में छोड़ रहे आहुित, श्रद्धालु लगा रहे परिक्रमा
पिपरिया|श्री राम यज्ञ स्थल पर विद्वान पंडित मंत्रोच्चार के बीच आहुति छोड़ रहे हैं। मंत्रोच्चार और आहुति के बीच सुबह के समय श्रद्धालु यज्ञ शाला की परिक्रमा लगा रहे हैं। श्रद्धालु 5 से लेकर 108 तक परिक्रमाएं कर रहे हैं। इधर सुबह और शाम को होने वाले प्रवचनों में भी भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या से पधारे जगतगुरू रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य महाराज ने कहा कि मानव समाज को शिक्षा देने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। वे लीलाओं के माध्यम से समाज को सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दहेज जैसी कुरीति अभिशाप बनी हुई है। गौ माता और कन्याएं सुरक्षित नहीं हैं। समाज को सुधारने भारतीय संस्कृति ओर धर्म का सिद्धांत ही काम आएगा। विद्वान पंडित कथा के बीच सामाजिक संदेश दे रहे हैं। पंडित दिनेश मिश्र ने कहा कि सास को बहू में बेटी और बहू को सास में मां नजर आना चाहिए। पंडित रामप्रिय दास ने कहा देश आज संकट से गुजर रहा है।