पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डों में शुरू होगा सदस्यता अभियान

वार्डों में शुरू होगा सदस्यता अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया | भारतीयजनता पार्टी का सदस्यता अभियान शहर के हर वार्डों में 13 से 15 फरवरी के बीच चलेगा। इसके लिए बुधवार को पार्टी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। शहर के 21 वार्डों में भाजपा के पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, पालक संयोजक और भाजपा के जिला पदाधिकारी वार्डों में घूमकर लोगों को सदस्य बनाएंगे। पार्टी का महा सदस्यता अभियान लगातार जारी है।



भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री गोपालदास दूदानी, नवनीत बक्शी एवं सदस्यता प्रभारी मदन साहू, सह प्रभारी केशव तिवारी प्रदेश नियुक्त विस्तारक विजय पटेरिया एवं अन्य सभी लोग इस काम में लगे हुए हैं।