- Hindi News
- समझाने पर भी नहीं मानें तो दुकानदारों पर करें कार्रवाई
समझाने पर भी नहीं मानें तो दुकानदारों पर करें कार्रवाई
कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया
मंगलवारामें बीच रोड पर बैठकर ठेले लगाने वालों को बार-बार हटाया जा रहा है। एसडीएम गणेश जायसवाल ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं, कि समझाइश के बाद नहीं मानने वालों के खिलाफ सजा और जुर्माने की कार्रवाई प्रस्तावित करें। उन्होंने कहा कि बीच रोड पर ठेले लगाकर कारोबार करने से महिलाओं और छात्राओं को राेड से निकलने में असुविधा होती हैं। कई बार इस मामले में मौखिक शिकायतें एसडीएम के पास पहुंच चुकी हैं। यहां बीच रोड पर दुकानदार बैठें इसकी निगरानी करने के लिए भी कहा गया है। यहां दुकानें लगाने वालों को हिदायत दे चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार नपा का अमला सक्रिय होकर इन्हें यहां से हटा रहा है। लेकिन स्थाई इंतजाम होने के कारण स्थिति जस की तस है। इधर फुटकर व्यापारी व्यवस्थापन की मांग करते हैं। दूसरे स्थान पर हॉकर जोन बनाने की मांग की जा रही है। एसडीएम गणेश जायसवाल ने कहा कि बीच रोड पर दुकानें लगाना ठीक नहीं। सीएमओ राजमणि पांडे ने बताया कि लगातार मामले की मॉनीटरिंग करा रहे हैं।