- Hindi News
- विधानसभा में उठा 11 गांवों में बीमा क्लेम नहीं मिलने का मामला
विधानसभा में उठा 11 गांवों में बीमा क्लेम नहीं मिलने का मामला
विधायकठाकुरदास नागवंशी ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से विधानसभा में फसल बीमा क्लेम से छूटे किसानों की समस्या उठाई है। मामला पिपरिया तहसील के बनखेड़ी ब्लॉक के करीब 11 गांवों से जुड़ा है। ये वे गांव हैं जहां फसलों का नुकसान होने और क्षतिपूर्ति दर्ज होने के बाद इन गांवों को बीमा राशि वितरण से छोड़ दिया गया। इस क्षेत्र के किसान परेशानी महसूस कर रहे हैं। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने बताया कि ग्राम वानीकामती, पथरकुही, मुर्गीढ़ाना, डंगरहाई, दहलवाड़ा, रहरवाड़ा, जूनावानीढाना, खरसली, वाचावानी, कजियाखेड़ा, केमढ़ाना का है। राजस्व विभाग के अमले की लापरवाही उजागर होती है। श्री नागवंशी ने ध्यानाकर्षण सूचना क्रमांक 32, 35 के माध्यम से यह मामला विधानसभा में रखा है। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने बताया कि किसानों ने राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत अपने क्लेम प्रस्तुत किए थे। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2014 के बाद बर्बाद हुई फसलों के बीमा क्लेम का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड की राशि भी किसानों के खाते में नहीं पहुंच पा रही है।