पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की रास्ता रोके जाने की शिकायत

ग्रामीणों ने की रास्ता रोके जाने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहींस्कूल है तो बच्चों को स्कूल तक पहुंचने का रास्ता नहीं है और कहीं रास्ता है तो स्कूल नहीं है। यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि शासकीय गोहा होने के बावजूद बंदीछोड़ पिपरिया के बच्चे शाला तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रास्ता खोले जाने की मांग को लेकर सोमवार को बंदीछोड़ पिपरिया के 50 से अधिक महिला पुरुषों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान ग्रामीणों के साथ कांग्रेस नेता प्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, नीरज चौधरी, प्रांजल तिवारी, गिरधारी रघुवंशी आदि ज्ञापन देने पहुंचे थे। बंदीछोड़ पिपरिया की महिला चंद्रमनी बाई ने तहसीलदार विंकी सिंगमारे के समक्ष कहा कि बच्चे स्कूल कैसे पहुंचे और ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर कहा से जाएं। गांव के लोगों द्वारा निकलने का रास्ता बंद कर दिया है। इतना नहीं चंद्रमनी ने यह भी कहा कि इन लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। तहसीलदार विंकी सिंगमारे ने ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों को रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि मामला प्राथमिक शाला भवन तक आने जाने का है इसलिए रास्ता बंद करने की शिकायत शाला के प्रधान पाठक सुरेश जमीदार एवं सहायक शिक्षक कमल अहिरवार द्वारा बीईओ एवं बीआरसी को लिखित शिकायत की जा चुकी है। इस मामले में बीआरसी जेपी रजक का कहना है कि पूर्व में की गई शिकायत का निराकरण करा दिया गया था। बंद रास्ते को तत्कालीन समय में खुलवाया जा चुका है अब यदि फिर से शाला जाने का रास्ता बंद किया गया है तो इसको दिखवाया जाएगा।

सोहागपुर। तहसीलदार को आवेदन सौंपते हुए ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे।

दबंगों ने िकया अितक्रमण, बच्चे कैसे जाएं स्कूल