- Hindi News
- खाद खत्म होने पर किसानों ने रोका रास्ता, तहसीलदार ने दी समझाइश
खाद खत्म होने पर किसानों ने रोका रास्ता, तहसीलदार ने दी समझाइश
यूरिया के लिए मची हाहाकार, लगी लंबी कतारें
3 घंटे में बंट गया 820 बोरी यूरिया
कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया
पिपरिया-पचमढ़ीरोड पर स्थित सरकारी गोदाम के बाहर यूरिया खाद लेने किसानों की लंबी कतारें लगी रही। सोमवार को गोदाम से किसानों को नकदी में खाद दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक किसान को बही पर 4 बोरी यूरिया खाद दिया गया। गोदाम से मिली जानकारी के मुताबिक सहकारी समिति को आवंटन करने के बाद शेष बचे करीब 820 बोरी यूरिया का नकद वितरण कर दिया गया। इसके अलावा करीब 30 टन डीएपी भी दिया गया। दोपहर करीब 1 बजे खाद खत्म होने पर खाद से वंचित रहे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। पिपरिया-पचमढ़ी मेन रोड पर बैठ गए, जिससे करीब 25 मिनट के लिए रास्ता जाम हुआ। नायब तहसीलदार सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाईश दी। किसानों की बहिया लीं और कहा कि उपलब्ध होने पर और खाद दिया जाएगा। इसके बाद किसान माने और रास्ता छोड़ा। सोमवार सुबह नायब तहसीलदार की निगरानी में ही खाद वितरण शुरू हुआ था। सरकारी गोदाम में डीएपी खाद लगभग 32 टन उपलब्ध है। लेकिन यूरिया की डिमांड ज्यादा हो रही है। गेहूं, चना और दालों की फसल में यूरिया चाहिए।
पिपरिया-पचमढ़ी रोड तक किसान खाद के लिए खड़े थे। यही हालात जिला सहकारी बैंक परिसर में रहे। तरौनकलां सोसाइटी में किसानों के बीच विवाद के बाद बैंक परिसर से पर्चियां काटने का काम किया गया। एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया कि खाद की कमी नहीं है। लगातार रेलवे रैकों से क्षेत्र में इसकी पूर्ति हो रही है। खाद वितरण व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। छोटे और तत्काल जरूरत वाले किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। खाद वितरण व्यवस्था के लिए निगरानी टीमें गठित कर दी हैं। एसडीएम श्री जायसवाल ने 6 दिसंबर को पिपरिया और बनखेड़ी क्षेत्र के अधिकारियों की मीटिंग लेकर वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी थी।
4400टन यूरिया और चाहिए
पिपरियामें अभी करीब 4400 टन यूरिया और करीब 800 टन डीएपी की सहकारी समितियों के माध्यम से जरूरत है। सहकारी समितियों से अधिकांश किसान उधार उठाव कर रहे हैं। ऐसे में समितियों पर आर्थिक भार भी लगातार बढ़ रहा है। सहकारी समितियों में करीब 2 हजार टन यूरिया इतना ही डीएपी दिया जा चुका है।
आजमिलेगा 1300 टन यूरिया
वरिष्ठकृषि विस्तार अधिकारी एमएल मालवीय का कहन