- Hindi News
- पिपरिया| बिजलीकंपनी के अमले ने गुरुवार को मीटरों की जांच
पिपरिया| बिजलीकंपनी के अमले ने गुरुवार को मीटरों की जांच
पिपरिया| बिजलीकंपनी के अमले ने गुरुवार को मीटरों की जांच की। कस्तूरबा वार्ड इलाके से 3 उपभोक्ताओं को घरेलू मीटरों को स्लो करके बिजली सप्लाई लेते पकड़ा है। जेई नीरज सोनी ने बताया कि 7 स्थानों पर जांच की थी। तीनों मामलों में केस बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मीटरों की जांच आगे भी जारी रहेगी। इसके पहले अमले ने 5 स्थानों पर मीटरों से छेड़छाड़ पकड़ी थी। बिजली मीटरों को खोलकर उन्हें स्लो कराने के मामले लगातार सामने रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मीटरों को खोलकर स्लो करने वाले लोग इस काम के लिए लोगों से 3 से 5 हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। लोगों से उनके बारे में पूछताछ भी की। लेकिन जानकारी नहीं दे रहा है।
श्री सोनी ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों की मध्यस्थता भी हो सकती है।