पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा घंटे में क्रेन से लगाया फुटब्रिज का स्ट्रक्चर, 1 माह में मिलेगी सुविधा

आधा घंटे में क्रेन से लगाया फुटब्रिज का स्ट्रक्चर, 1 माह में मिलेगी सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन पर बन रहे नए रैंप वाले फुटब्रिज के लिए गुरूवार सुबह क्रेन से ऊपरी स्ट्रक्चर को लगाया गया। यह काम क्रेन से किया गया। लगभग आधा घंटे में स्ट्रेक्चर लग गया। इधर रैंप बनना भी शुरू हो गया है। इस सबके बीच विभिन्न संगठन और शहर के लोग इसे शहर के दोनों तरफ बाहर की ओर खोलने की मांग कर रहे हैं। शहर की ओर से नपा परिषद ने यह मांग डीआरएम को भेजी है। पिछले दिनों सिंधी पंचायत ने भी सांसद और डीआरएम जबलपुर को इसी संबंध में मांग पत्र भेजा है। वर्तमान में तीनों प्लेटफार्म तक फुटब्रिज को सीमित रखा गया है। रेलवे सलाहकार समिति सदस्यों ने भी लोगों की मांग से रेलवे अधिकारियों को अवगत करा दिया है। लेकिन फिलहाल इस दिशा में परिणाम सामने नहीं आए हैं। यह सुविधा तब तक अधूरी है जब तक इसे रेलवे स्टेशन के बाहर तक नहीं खोला जाता है। फुटब्रिज का काम पूरा होने में लगभग 1 माह का समय और लगेगा।

पिपरिया। क्रेन से लगाया फुटब्रिज का स्ट्रक्चर।