पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संवरेगी सड़क, रोप वे के लिए दोबारा होगा सर्वे

संवरेगी सड़क, रोप-वे के लिए दोबारा होगा सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कायर्यालय संवाददाताद्|पिपरिया

हिलस्टेशन पचमढ़ी में लगभग 1 किलोमीटर लंबी रोड को नया लुक देने और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। आर्मी एजुकेशन सेंटर के पास छावनी झील के आगे से सतरस्ते तक लगभग 1 किमी लंबी रोड का चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण और सौंदयीर्करण का काम शुरू हो चुका है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रोड को चौड़ा करके फुटपाथ, बैठने के लिए बैंच, शेड, लैंप्स लगाकर रोड को विदेशी लुक दिया जा रहा है। रोड के बाजू में जगह-जगह डस्टबिन भी लगाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से यह काम कराया जा रहा है। पर्यटन विकास निगम के इंजीनियर राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस रोड की तरह अन्य रोड का भी सौंदयीर्करण करने के लिए प्रस्ताव तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि पचमढ़ी के होटल हाईलैंड से आगे की तरफ जाने वाली रोड का भी सौंदर्यीकरण प्रपोजल तैयार हो रहा है। पचमढ़ी प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन है। यहां देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। पचमढ़ी में प्राइवेट होटलों के अलावा पर्यटन विकास निगम की भी लगभग एक दर्जन होटलें हैं।

रोप-वेके लिए फिर से होगा सर्वे

पचमढ़ीमें राेप-वे बनाने के लिए पहले राजेंद्रगिरि से चौरागढ़ तक सर्वे हुआ था। लेकिन इनके बीच की दूरी करीब 1300 मीटर है। जिसकी लंबाई ज्यादा होने के कारण रिस्की है। इसलिए दूसरे स्थान पर रोप-वे बनाने के लिए काम होगा। एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया कि चंपक झील के आसपास करीब 650 मीटर का रोप-वे बनेगा। जहां सैलानी लुत्फ उठा सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि रोप-वे के लिए दोबारा काम होगा।







अब झील के आसपास रोप-वे बनेगा। जिसके लिए पहले सर्वे किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि रोप-वे के लिए काम होगा।

उत्सव के 25 साल पूरे होने पर इसे खास बनाया जाएगा

पचमढ़ी उत्सव 25 से 30 दिसंबर के बीच मनाया जाएगा। इस साल पचमढ़ी उत्सव आयोजित होते हुए 25 साल हो जाएंगे। एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया कि 1989 से उत्सव शुरू हुआ था। बीच में एक-दो साल का अंतराल जरूर रहा। लेकिन आयोजन लंबे समय से हो रहा है। आयोजन के 25 साल पूरे होने पर टारगेट किया जाएगा। इस बार प्राइवेट होटलों के बीच भी काम्पटीशन रखा जाएगा। स्वच्छता, ग्राहक सेवा और भोजन की गुणवत्ता देखी जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले होटल संचालकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पचमढ़ी को पॉली