पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया। शालेयताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के 10 खिलाड़ियों ने पदक

पिपरिया। शालेयताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के 10 खिलाड़ियों ने पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया। शालेयताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के 10 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। प्रतियोगिता जबलपुर के रानी ताल स्टेडियम में हुई थी। रविवार को खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे हैं। नर्मदापुरम संभाग की ओर से बेरशेवा इंटरनेशनल स्कूल के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस आयोजन में करीब 10 संभाग शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक छात्रा दीपाली पटेल ने सर्वश्रेष्ठ फाइटर का स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में गौरव रघुवंशी ने रजत पदक, श्रुति साहू, श्रद्धा साहू, अनुराग रघुवंशी, अभयराज रघुवंशी, सजल पटेल ने कांस्य पदक जीता। कोच सुनील साहू ने बताया कि सीनियर वर्ग में प्रतीक्षा पटेल, समीक्षा रघुवंशी ने कांस्य पदक जीता। ज्ञानदीप स्कूल के छात्र नारायण नागवंशी ने कांस्य पदक जीता। बेरशेवा स्कूल प्राचार्य सुनी वगीर्स ताइक्वांडो क्लब सचिव गिरिराज भट्ट ने सभी छात्रों को सम्मानित किया। और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पिपरिय। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते पदक।

शहर के 10 छात्रों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक