- Hindi News
- नगरीय निकाय चुनावों के संबंध में पदाधिकारियों से की चर्चा
नगरीय निकाय चुनावों के संबंध में पदाधिकारियों से की चर्चा
^यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी और विधायक जीतू पटवारी पहुंचे पिपरिया
निजसंवाददाता|पिपरिया
यूथकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुनाल चौधरी एवं विधायक जीतू पटवारी जबलपुर जाते समय पिपरिया रुके। उन्होंने यहां विधान सभा अध्यक्ष आदित्य पलिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोनों पदाधिकारियों ने नगरीय निकाय चुनावों के संबंध में बातचीत की। नगरपालिका और नगर पंचायतों में युवाओं की भागीदारी पर बल दिया। विस अध्यक्ष आदित्य ने बताया कि नगरीय निकाय चुनावों में युवाओं को आगे लाया जाएगा। राजस्थान और गुजरात में हुए उपचुनावों में कांग्रेस को मिली सफलता पर नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छे संकेत हैं। दोनों राज्यों में कांग्रेस ने 3-3 सीटें जीतकर वापसी की है। उपचुनावों के नतीजे से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। विस अध्यक्ष आदित्य पलिया ने कहा कि मोदी लहर अब ठंडी पड़ने लगी है। नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस विजयी होगी। लोगों को मालूम है कि संघर्ष केवल जमीन से जुड़े लोग कर सकते हैं।