पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 करोड़ में बनेगी 100 बिस्तर वाले नए अस्पताल की बिल्डिंग

15 करोड़ में बनेगी 100 बिस्तर वाले नए अस्पताल की बिल्डिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल की नई बिल्डिंग के लिए जमीन का हुआ सर्वे

^वर्तमान में करीब ढाई एकड़ में बनी बिल्डिंग

कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया

100बिस्तर वाले अस्पताल की नई बिल्डिंग वर्तमान अस्पताल परिसर में ही 15 करोड़ की लागत से बनेगी। अब यह तय हो चुका है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तय आर्किटेक्ट इंजीनियर्स ने परिसर की नपाई और शुरूआती सर्वे का काम किया। नई बिल्डिंग निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। आर्किटेक्ट प्रकाश के बारस्कर ने बताया कि अस्पताल परिसर में ही नई बिल्डिंग बनेगी। बिल्डिंग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाएगी। सुनियोजित ढंग से नई बिल्डिंग बने। लिहाजा आर्किटेक्ट कंपनी से नक्शा बनवाया जा रहा है। प्रस्ताव प्रशासन स्तर से शासन तक पहुंचेगा।

डबल स्टोरी के हिसाब से सर्वे हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मैप क्रिएशन आर्किटेक्ट कंपनी के द्वारा नक्शा और डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनेगी। लंबे अर्से से जमीन की तलाश कर रहे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कोई ठौर नहीं मिला। अब सरकार ने यहीं नई अस्पताल बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया है। वर्तमान अस्पताल बिल्डिंग करीब ढ़ाई एकड़ क्षेत्रफल में है। आर्किटेक्ट कंपनी के अधिकारी ने सर्वे करके यह तय कर रहे हैं। कि बिल्डिंग के कौन से हिस्से काे डिस्मेंटल करके नई बिल्डिंग बनेगी। इस सर्वे के बाद अब जमीन के दूसरे विकल्पों की तलाश बंद हो गई है।

शहर में 100 बिस्तर का अस्पताल बनेगा तो स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेगी। ओपीडी में बैठने वाले डॉक्टर, विशेषज्ञ डॉक्टर और निचला स्टाफ सहित अन्य तकनीकी सुविधाएं मिल सकेंगी। बीएमओ डाॅ एके अग्रवाल ने बताया कि रोज 350 से 400 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं।

बिल्डिंग का सर्वे हुआ है

^100बिस्तर अस्पताल बिल्डिंग के लिए सर्वे हुआ है। आर्किटेक्ट कंपनी ने सर्वे किया है। पुराने हिस्से की नाप तौल हुई है। इसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट आर्किटेक्ट कंपनी के अधिकारी बनाएंगे। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद काम होगा। सुशीलकुमार गढ़वाल, बीपीएम,सरकारी अस्पताल, पिपरिया

पिपरिया। अस्पताल की नई बिल्डिंग का सर्वे करते अधिकारी।