- Hindi News
- इटारसी। स्टेशनपर टिकट ले रहे एक यात्री की जेब काटकर
इटारसी। स्टेशनपर टिकट ले रहे एक यात्री की जेब काटकर
इटारसी। स्टेशनपर टिकट ले रहे एक यात्री की जेब काटकर हजारों की चपत लगा दी। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी मुजफ्फर अहमद पिता मशहूर अहमद (39) कंपनी के काम से इटारसी से पिपरिया जा रहा था। इसी दौरान टिकट काउंटर पर उसके जेब में रखे 23 हजार रुपए अज्ञात आरोपी ने उड़ा लिए। वहीं 5 सितंबर को जीटी एक्स से यात्रा कर रहे सैयद वजीम की जेब से अज्ञात चोर ने 12 हजार रुपए उड़ा दिए।
टिकट काउंटर के पास जेब कटी, जीटी एक्स.में हुई चोरी