पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया ब्लॉक में यह रही प्रत्यािशयकी स्थिति

पिपरिया ब्लॉक में यह रही प्रत्यािशयकी स्थिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिपं, जपं चुनाव में भाजपा समर्थित आगे

पिपरिया| सरकारीआरएनए एक्सीलेंस स्कूल परिसर में रविवार सुबह जनपद पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोटों की गिनती हुई। पिपरिया में जनपद पंचायत के 16 वार्ड हैं। इनमें 79 उम्मीदवार मैदान में थे। जबकि जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 और 13 पिपरिया में हैं। इन दोनों पदों की वोटिंग ईवीएम मशीनों से हुई थी। रविवार को अधिकारी और कर्मचारियों ने काउंटिंग की। रविवार को परिणामों की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। हालांकि रुझानों से 16 वार्डों में कौन सा उम्मीदवार आगे रहा, इसके बारे में पता लग गया है। जनपद सदस्यों के अधिकृत परिणाम 27 फरवरी को सामने आएंगे। जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम 28 को आएंगे। 9 फरवरी को सरपंच और पंच पद के परिणाम सार्वजनिक किए जाएंगे। काउंटिंग के चलते सुरक्षा के लिए यहां पुलिस ने इंतजाम किए थे। जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों के समर्थक और परिचितों की भीड़ काउंटिंग स्थल के बाहर लगी रही। रुझान जानने के लिए लोग उत्सुक रहे। जनपद सदस्यों के रुझान आने के बाद अब पिपरिया जनपद अध्यक्ष पद के लिए समीकरण बनाने का काम शुरू हो गया है। 16 जनपद सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जनपद पंचायत से मिली जानकारी के लिए अध्यक्ष पद निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित होगा। जनपद के पहले सम्मेलन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।



रुझान में आगे रहे उम्मीदवारों ने जुलूस निकाले और जश्न मनाया।

वार्ड 1 - मनोज कुड़ैया 15 मतों से आगे हैं।

वार्ड 2- प्रदीप पटेल 252 वोटों से आगे हैं।

वार्ड 3- सुनीता सिंह 4 वोट से आगे

वार्ड 4- मोहिनी पटेल 142 वोट

वार्ड 5- साहब पटेल 84 वोट

वार्ड 6- अजमेर पटेल 662

वार्ड 7- गंगाबाई सोनवंशी 444 वोट

वार्ड 8- राधाबाई 283 वोट

वार्ड 9- अर्चना साहू 1500 वोट

वार्ड 10- मालती कटकवार 1103 वोट से आगे हैं

वार्ड 11- ब्रजेश बाई 606 वोट

वार्ड 12- सागरबाई 473 वोटों से आगे हैं

वार्ड 13- गायत्री वीरेंद्र नामदेव 61 वोट से आगे हैं

वार्ड 14- पदमसिंह 106 वोट

वार्ड 15- बलवीरसिंह 707 वोट

वार्ड 16- रीता 80 वोट

(नोट-यह रुझान हैं इनमें परिवर्तन संभव है)

जिपंसदस्य की मतगणना के रुझानों में यह आगे हैं

वार्ड13- मनोहर बैंकर 1600 वोटों से आगे हैं।

वार्ड 12- नरेंद्र पठा रिया 488 वोटों से आगे हैं।

ब्लाक में 25 जनपद क्षेत्रों में से वार्ड क्रमांक 9 भरलाय, वार्ड क्रमांक 14 बघवाड़ा में पहले ही निर्विरोध हो चुकी है।

वार्ड क्रमांक एक से तीन प्रत्याशी मैदान थे जिनमें नंदनी कुवंर को 2301 और कृष्णा राजपूत को 986 मत मिले। नोटा में 86 मत डाले गए।

वार्ड क्रमांक 2 में दो प्रत्याशी थे जिनमें अजीत मंडलोई को 2855 और राजकुमार यादव को 2617 , नोटा में 145 मत मिले।

> वार्ड क्रमांक 3 से मैदान में तीन प्रत्याशी थे जिसमें कमलेश लौवंशी 1343, राजेश यादव 1036 और नोटा में 69 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 4 में पांच प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें जमना बाई 1361, निर्मला बाई 1237 और नोटा में 79 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 5 में दो प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें दुर्गामणी पटेल 2177, नीतू जाट 1264 और नोटा में 123 मत डाले गए

वार्ड क्रमांक 6 से चार प्रत्याशी मैदान थे जिनमें रेवा शंकर पटेल 2019, जय प्रताप सिंह भाटी 1465 और नोटा में 87 मत डाले गए।

वार्ड क्रमांक 7 में चार प्रत्याशी मैदान में थे जिससे में जितेंद्र चौहान को 2259, लखनलाल को 1429 और नोटा में 85 मत डाले गए।

वार्ड क्रमांक 8 में दो प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें सुनीता बाई झरानिया को 1017, सुनीता कलौसिया 1269 और नोटा में 303 मत डाले गए

वार्ड क्रमांक 10 में दो प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें राधाबाई पटेल को 1840 और सुमन बाई 1206 और नोटा में 252 मत डाले गए।

वार्ड क्रमांक 11 में सात प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें अमित कुमार को 1053, राघवेंद्र गौर को 931 और नोटा में 81 मत डाले गए

वार्ड क्रमांक 12 में दो प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें प्रभाबाई 1515 और अनुराधा तिवारी को 1200, नोटा में 154 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 13 में तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें किरण यादव को 1414, प्रतिभा यादव 1280 और नोटा में 169 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 15 में 6 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें सुषमा ऊईके 1102, शांति बाई 908 और नोटा में 81 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 16 में दो प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें राजेंद्र कीर 2752, गुलाब चंद 1089 और नोटा में 275 मत मिले

वार्ड क्रमांक 17 में चार प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें शिव कुमार लोकरे 1001, लक्ष्मीनारायण 800 और नोटा में 201 मत मिले

वार्ड क्रमांक 18 में पांच प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें प्रतिपाल अखंडे 1680,भरत सिंह 694 नोटा 230 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 19 में दो प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें रोशनी लौवंशी 2486 और लीलावती 1092 और नोटा में 222 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 20 में दो प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें ईश्वर सिंह राजपूत 1918, जगदीश पटेल 1626 और नोटा में 127 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 21 में चार प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें रामसेवक परते 1701, रामकरण को 787 और नोटा में 206 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 22 में चार प्रत्याशी मैदान में थे 2105, ललता बाई 1618 और नोटा में 151 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 23 में 6 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें बदा मी लाल 660, रामदास 617 और नोटा में 200 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 24 में चार प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें मनीषा यदुवंशी को 1343 और सकुन बाई को 964, नोटा में 49 मत मिले।

वार्ड क्रमांक 25 में पांच प्रत्याशी मैदान में थे जिसमे ज्योति मालवीय 1128, अनीता गौर 1039 और नोटा में 92 अंक मिले।