पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में शामिल होंगे हर वार्ड के दो काम

बैठक में शामिल होंगे हर वार्ड के दो काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्डों में ड्रेनेज, नालियों और वार्डों में पानी के भराव की शिकायतें लेकर पार्षद नपा अधिकारियों से काम कराने की मांग कर रहे हैं। अशोक वार्ड और कस्तूरबा वार्ड के पार्षदों ने नपा अधिकारियों को वार्डों में ड्रेनेज संबंधी परेशानी बताई है। गंदे पानी के जमा होने से आए दिन पड़ोसियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। शनिवार को कस्तूरबा वार्ड के कुछ लोग थाने पहुंच गए। बाद में मामला शांत हो गया। टूटी नालियाें और नालियों की कमी से परेशान वार्ड के लोग अब नई परिषद के पार्षदों से निराकरण की मांग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल ने उपयंत्री एमएल चौरसिया से बातचीत की है। बताया जाता है कि हर वार्ड के प्राथमिकता वाले दो कामों को परिषद की आगामी बैठक के लिए शामिल किया जाए। ताकि प्रस्तावों को पारित करके फंड उपलब्धता के आधार पर कराए जा सकें। बैठक की तारीख तय की जा रही है। पार्षद बृजेश दुबे ने कहा कि नालियों में ढलान होने से कई जगह पानी जमा हो रहा है। इसलिए नई बनने वाली नालियों में ढलान दिया जाए ताकि पानी तेजी से बह सके। अशोक वार्ड पार्षद प्रभा साहू ने भी उनके वार्ड की ड्रेनेज प्राबलम को बताया। गौरतलब है कि शहर के 21 वार्डों में ही ड्रेनेज की हालात खराब है। कहीं नालियां बदहाल हैं तो कहीं टूटी संकरी हैं। या वर्तमान में नालियों की जरूरत है। शहरी क्षेत्र की आबादी 48 हजार 800 है। आगामी बैठकों में वार्डों के जरूरी कामों पर चर्चा होगी।

नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल अधिकारियों के साथ वार्ड भ्रमण करने की कार्ययोजना भी बना रहे हैं। ताकि वार्डों की स्थिति के बारे में अधिकारियों को पता लगे और आगामी दिनों में इस पर क्रमबद्ध ढंग से काम हो सकें। इधर खाली प्लॉट भी गंदगी के स्रोत बन रहे हैं। कई वार्डों में खाली प्लॉटों में कचरे के ढ़ेर या गंदगी फैली रहती है। शहर के ड्रेनेज की तस्वीर अच्छी नहीं हैं। नालियां गंदगी से भरी रहती हैं। जिससे गर्मियों में मच्छरों की तादाद बढ़ने की समस्या होगी। परिषद आगामी दिनों में इस मामले में कार्रवाई करेगी।

पिपरिया। नपा कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को निर्देश देते हुए परियोजना अधिकारी एवं सीएमओ।

प्राथिमकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे

^परिषदकी बैठक में इस विषय में विचार के बाद निर्णय होगा। प्राथिमकता के आधार पर काम कराए जाएंगे। खाली प्लॉट मालिकों से कहा जाएगा कि वे समय सीमा में निर्माण करे या जल भराव हो इसके लिए उपाय कराएं। नपा कर्मचारियों को शासन की योजनाओं वाले काम तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। -राजमणिपांडे,सीएमओ, पिपरिया