पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवारा सुअरों को शूट कराएगी नपा परिषद, सुअर मालिकों को नोटिस

आवारा सुअरों को शूट कराएगी नपा परिषद, सुअर मालिकों को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| आवारासुअरों की तादाद शहर में लगातार बढ़ रही है। स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारी की आशंका के चलते परिषद ने फैसला लिया है कि आवारा सुअरों को शूट कराया जाएगा। इसके पहल परिषद सुअर मालिकों को नोटिस दे चुकी है। शहरी और आंतरिक इलाकों में सुअरों की गतिविधि से परेशान लोग बार बार नपा कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं। सीएमओ राजमणि पांडे ने बताया कि आवारा सुअरों को मारने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लाइसेंसी शूटर से संपर्क भी किया जा रहा है।





इधर बढ़ते आवारा कुत्तों की शिकायतें भी परिषद में पहुंच रही हैं। आवारा रहवासी इलाकों में घूमते हैं। लोगों को काटने की घटनाएं भी हो रही हैं। सीएमओ ने कहा कि इस संबंध में भी कार्रवाई की जाएगी।