पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवनकुंड में आहुतियां छोड़ी,परिक्रमा की

हवनकुंड में आहुतियां छोड़ी,परिक्रमा की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया | श्रीरामयज्ञ एवं मानस सम्मेेलन के शुभारंभ पर रविवार को यज्ञ शाला में अग्नि प्रवेश कराया गया। इसके बाद हवन कुंड में आहुतियां छोड़ने का काम शुरू हो गया है। आहुतियांे के बाद पवित्र यज्ञ शाला की परिक्रमा श्रद्धालुओं ने की। परिक्रमा का सिलसिला 15 फरवरी तक लगातार चलेगा। यह 60 साल से ज्यादा पुरानी शहर की परंपरा है। हर तीसरे साल यह आयोजन शहर में होता है। नवाह्न परायण पंडित सुरेशकुमार दुबे करेंगे। आयोजन के मुख्य यजमान पंडित कमलाप्रसाद भार्गव हैं। इस आयोजन में भगवत सेवा शरण सेवा समिति, ऊमर वाले दादा शिव मंदिर समिति, नव दुर्गा उत्सव समिति सीमेंट रोड, जय माता दी समिति सांडिया रोड, दुर्गा वाहिनी, विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य सहयोग दे रहे हैं।



कार्यक्रम में जगद् गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्यजी जी महाराज कामदगिरि पीठाधीश्वर चित्रकूट, जगद् गुरू राम दिनेशाचार्य महाराज अयोध्या, विश्व संत परम संघ उपाध्यक्ष हिन्दू महासंघ राष्ट्रीय संरक्षक महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज चित्रकूट, पंडित दिनेश मिश्र जौनपुर, यशुमति देवी मुजफ्फरपुर, पंडित अशोकदास रामायणी अयोध्या, महंत रामप्रिय दास छत्तीसगढ़, प्रणवानंद महाराज धर्म संघ काशी से रहे हैं। सभी विद्वान यहां प्रवचन देंगे।