पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोई पानी लेकर दौड़ा, किसी ने रेत फेंकी फिर भी नहीं बच सकी मासूम की जान

कोई पानी लेकर दौड़ा, किसी ने रेत फेंकी फिर भी नहीं बच सकी मासूम की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| पिपरिया

रेलवेक्रासिंग के पास रहने वाले विशाल वर्मा के घर में मची चीख-पुकार और धुएं को देख पड़ोसी पल भर में माजरा समझ गए। आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग बुझाने के पूरे प्रयास किए। कोई पानी की बाल्टी लेकर दौड़ा तो किसी ने सड़क से उठाकर रेत फेंकी। उधर, आग से झुलसे विशाल वर्मा और उनकी प|ी सुनीता अपने जख्मों को भुलाकर बार-बार घर की तरफ देख रहे थे कि शायद कोई मुस्कान को निकाल लेगा। लेकिन पड़ोसियों के सारे प्रयास भी 6 वर्षीय मुस्कान को बचा नहीं सके। 100 फीसदी जल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों ने सुबह 10.30 बजे हुई आगजनी की इस घटना की सूचना तुरंत ही फायर बिग्रेड को दे दी थी। लेकिन फायर बिग्रेड करीब पंद्रह मिनट बाद पहुंची। तब तक मोहल्ले के लोग ही आग को अपने स्तर पर काबू में कर चुके थे और नन्हीं मुस्कान की सांसें थम चुकी थींं। इस बारे सीएमओ राजमणि पांडेय का कहना है कि फायर बिग्रेड तुरंत रवाना हो गई थी, लेकिन गली संकरी होने और ढलान के कारण उसे मकान तक पहुंचने में दिक्कत आई।

विशाल मजदूरी करके गुजारा करता है। आगजनी की इस घटना में उसने अपनी बेटी तो खोई ही, उसकी गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। करीब 1 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। सामान के नाम पर उनके पास वही कपड़े बचे हैं, जो वे हादसे के समय पहने हुए थे। थाना इंचार्ज आरपी चौधरी ने बताया आगजनी की घटना में मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई थी। मर्ग कायम कर पूछताछ कर रहे हैं।

घर में लगी आग बुझाने का प्रयास करते लोग। इनसेट: जलते हुए घर को देखते विशाल और सुनीता वर्मा।