- Hindi News
- पिपरिया। शहरके इतवारा इलाके में मंगलवार शाम करीब 6 बजकर
पिपरिया। शहरके इतवारा इलाके में मंगलवार शाम करीब 6 बजकर
पिपरिया। शहरके इतवारा इलाके में मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर बिजली गुल हो गई। घरों सहित स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई। जिससे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी। घरों में महिलाओं को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतें हुई। इधर बिजली गुल होने के बाद मच्छरों ने भी परेशान किया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग लगातार मेंटेनेंस कर रहा है, लेकिन फाल्ट्स में कमी नहीं रही है। जरा सी हवा चली नहीं कि फाल्ट हो जाते हैं। लगतार मेंटनेंस के बाद भी ऐसे हालात हैं। जेई नीरज सोनी ने बताया कि पचमढ़ी रोड पर बिजली तार टूटने से सप्लाई रुकी थी। बारिश होने के कारण काम में देरी हुई। सुधार के बाद बिजली चालू कर दी गई।
इतवारा इलाके में बिजली गुल