पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया। प्रदेशके राज्यपाल रामनरेश यादव मंगलवार को पचमढ़ी आने वाले

पिपरिया। प्रदेशके राज्यपाल रामनरेश यादव मंगलवार को पचमढ़ी आने वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया। प्रदेशके राज्यपाल रामनरेश यादव मंगलवार को पचमढ़ी आने वाले थे। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद अचानक दौरा स्थगित हो गया। पचमढ़ी मंे पूरी तैयारियां हो गई थी। पुलिस बल, अधिकारीगण पचमढ़ी में तैनात थे। लेकिन किन्हीं कारणों से दौरा स्थगित हो गया। अब 3-4 दिन बाद उनका दौरा होगा। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भवन के लोकार्पण की पूरी तैयारियां थीं। साज सज्जा करके रखी थी। राज्यपाल का दौरा दूसरी बार स्थगित हुआ है। इसके पहले वे 11 सितंबर को आने वाले थे। पचमढ़ी में उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी थीं। जानकारी के मुताबिक राज्य पाल के साथ गृहमंत्री बाबूलाल गौर भी आने वाले थे। दाेपहर 1 बजे के बाद अधिकारियों का लौटना शुरू हो गया।

पिपरिया। राज्यपाल के दौरे के लिए पचमढ़ी में काफी तैयारियां की गई थी।

राज्यपाल का दौरा दूसरी बार स्थगित