- Hindi News
- पिपरिया। पचमढ़ीजाते समय मंगलवार दोपहर में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने
पिपरिया। पचमढ़ीजाते समय मंगलवार दोपहर में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने
पिपरिया। पचमढ़ीजाते समय मंगलवार दोपहर में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने सिंगानामा के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्कूल शिक्षिकाओं से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। स्कूल में टॉयलेट्स, पेयजल और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर स्टाफ उपस्थित मिला। इसके बाद कलेक्टर ने पचमढ़ी में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक शाम करीब 5 बजे से हुई। उन्होंने पचमढ़ी के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर की पचमढ़ी में यह पहली बैठक थी। इसमें सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। जानकारी के मुताबिक पचमढ़ी के अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर ने किया स्कूल का निरीक्षण