- Hindi News
- 3 दिन बाद काबरा काॅलोनी में फिर टूटे सूने मकान के ताले
3 दिन बाद काबरा काॅलोनी में फिर टूटे सूने मकान के ताले
जिसकाबरा कालोनी इलाके में तीन दिन पहले व्यापारी के घर चाेरी हुई। बीती रात चाेराें ने फिर उसी इलाके में एक सूने घर को निशाना बनाया। काबरा कालोनी निवासी कविता गांधी के घर के ताले टूट गए। वे लगभग 15 दिन से शहर से बाहर हैं। उनके रिश्तेदारों ने चोरी की घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सूचना पर चोरी का केस दर्ज लिया है। लिहाजा उनके आने के बाद चोरी गई सामग्री के बारे में पता लग सकेगा। पिछले दिनों व्यापारी मनीष चांडक के घर पर सोने-चांदी और नगदी की चोरी हुई। चोरों ने उसी इलाके में फिर चोरी करके पुलिस को चुनौती दी है। लगातार बढ़ी चोरियों की वारदात से कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। रात में गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। एडीशनल एसपी ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास करेंगे।
पिपरिया। सूने घर में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान।