- Hindi News
- पांच बिजली मीटर पीछे से खुले िमलने पर केस बनाए
पांच बिजली मीटर पीछे से खुले िमलने पर केस बनाए
बिजलीमीटरों से छेड़छाड़ के करीब 5 मामले बिजली कंपनी के अमले ने मंगलवार को पकड़े हैं। शहर के महाराणा प्रताप वार्ड और कस्तूरबा वार्ड में जांच के दौरान यह मामले सामने आए हैं। मीटरों को स्लो करके घरों में बिजली जलाई जा रही थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई है। बिजली अधिकारियों के मुताबिक मीटरों को पीछे से खोलकर स्लो किया गया था। जबकि आगे से मीटर सामान्य दिख रहे थे। शंका होने पर कंपनी के अधिकारियों ने मीटरों की जांच की। जेई नीरज सोनी ने बताया कि महाराणा प्रताप वार्ड से लगातार ऐसे मामले सामने आए हैं। मीटरों से छेड़छाड़ करके बिजली सप्लाई ली जा रही थी। इन मामलों में कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को बिजली चोरी का केस बनाया है। मीटरों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मीटरों से छेड़छाड़ के करीब एक दर्जन मामले महाराणा प्रताप वार्ड से ही सामने आए हैं। बिजली अधिकारी मीटरों से छेड़छाड़ करने वालों को पकड़ने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं, ताकि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। लेकिन ऐसे लोगों सुराग फिलहाल विभाग को नहीं लगा है। जेई नीरज सोनी ने बताया कि मंगलवार को बारिश के कारण जांच अभियान प्रभावित हुआ। लेकिन बुधवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। जांच अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों की टीम मौके पर जांचकर मीटरों में गड़बड़ी पकड़ रहे हैं।
बिजली अधिकारियों के मुताबिक लोग लाभ देखकर बिजली मीटरों को खुलवा लेते हैं। लेकिन यह गैर कानूनी है। सभी लोगों पर रिकवरी निकलवाई जाएगी। घरों पर बिजली लोड जांचकर राशि की भरपाई की जाएगी। बिजली अधिकारियों के मुताबिक लोग मीटरों को नहीं खुलवाएं। यदि शंका है तो बिजली कंपनी के लैब में चैक करा सकते हैं। बिजली कंपनी के दफ्तर में संपर्क किया जा सकता है। शहर में लगभग 10 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।
17 से 23 तक हर रोज 4 घंटे मेंटेनेंस
शहरीक्षेत्र में बुधवार से फिर से मेंटेनेंस शुरू हो रहा है। 17 से 23 सितंबर के बीच सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस होगा। जेई नीरज सोनी ने बताया कि बुधवार को सरदार वार्ड, तिलक वार्ड, जाकिर हुसैन, पुराना गल्ला मंडी, सीमेंट रोड में मेंटेनेंस होगा। 18 सितंबर को हथवास सब स्टेशन से काली मंदिर तक, शोभापुर रोड, मेन रोड, मंगलवारा क्षेत्र में काम होगा। 19 सितंबर को मंगलवारा चौराहा, सांडिया रोड, नर्मदा कालोनी, चौरसिया कालोनी मे