- Hindi News
- गैस लीक होने से घर में लगी आग, 6 वर्षीय बच्ची की जलकर मौत
गैस लीक होने से घर में लगी आग, 6 वर्षीय बच्ची की जलकर मौत
कार्यालय संवाददाता, पिपरिया
रसोईगैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग ने अंबेडकर वार्ड के एक परिवार की खुशियां छीन ली। रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले विशाल वर्मा (25) के घर में मंगलवार सुबह खाना बनाने के लिए जब गैस स्टोव जलाया गया, तो सिलेंडर लीक होने के कारण उसमें आग लग गई। पलक झपकते ही आग पूरे घर में फैल गई। विशाल और उसकी प|ी सुनीता तो किसी तरह जान बचाकर बाहर गए, लेकिन उनकी 6 वर्षीय बेटी मुस्कान घर में ही रह गई। 100 फीसदी जल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विशाल मजदूरी करता है। घटना के करीब 15 मिनट बाद फायर बिग्रेड पहुंची। थाना इंचार्ज आरपी चौधरी ने बताया कि शत प्रतिशत जल जाने के कारण 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है।
(कोईपानी लेकर दौड़ा, किसी ने रेत .... पढ़ें पेज 11 पर)