- Hindi News
- घर पर छापा मारा, 72 नग सागौन फर्नीचर जब्त
घर पर छापा मारा, 72 नग सागौन फर्नीचर जब्त
बैतूल| भीमपुरक्षेत्र में आदर्श पिपरिया गांव में मंगलवार को एक घर पर छापा मारकर वन अमले ने 72 नग सागौन की चरपट सागौन से बने अर्ध्दनिर्मित फर्नीचर जब्त किए है। वन अमले को देखकर आरोपी फरार हो गया,जिसकी तलाश की जा रही है। पश्चिम वन मंडल के डीएफओ एके एस चौहान के निर्देश पर रेंजर मानवेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर बोरकी सिंह, रामसंजीवन सिंह सहित वन अमले ने मंगलवार सुबह आदर्श पिपरिया गांव के रीजा पिता रवल आदिवासी के घर छापा मारकर 72 नग अवैध सागौन चिरान सागौन से बनाए अर्ध्दनिर्मित फर्नीचर सोफा, पलंग सहित औजार जब्त किए। वन अमले की कार्रवाई के दौरान आरोपी रीजा घर से फरार हो गया। रेंजर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध रूप से सागौन के फर्नीचर बनाता है। घर से 1.43 घनमीटर सागौन जब्त की है। जब्त सागौन का बाजार मूल्य 60 हजार रुपए है।
वन अमले ने की कार्रवाई