पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया में भी होंगे कार्यक्रम

पिपरिया में भी होंगे कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया : पचमढ़ीउत्सव के समानांतर पिपरिया में भी कार्यक्रम कराने की प्लानिंग है। इसके लिए अभी विचार हुआ है। कलाकारों के चयन और कार्यक्रम रूपरेखा के संबंध में अंतिम फैसला होना बाकी है। पचमढ़ी उत्सव 26 दिसंबर से हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुरू होगा। उत्सव 4 दिन चलेगा। इच्छुक कलाकार जो पचमढ़ी उत्सव में प्रस्तुति नहीं दे पाते उन्हें प्रशासन यहां मौका दे सकता है। जनपद सीईओ दिनेश गुप्ता ने बताया कि अभी यह प्लानिंग में है। इसके लिए स्थल और टाइमिंग सेट करना भी बाकी है। पचमढ़ी रोड सरकारी रेस्ट हाउस के सामने कार्यक्रम कराए जा सकते हैं। पचमढ़ी उत्सव का रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे भव्यता के साथ मनाने की तैयारी चल रही है। पचमढ़ी में दिसंबर के आखिरी सप्ताह से सैलानियों की भीड़ बढ़ जाएगी। नए साल का जश्न मनाने भी सैलानी आएंगे।