पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया: दशहरामैदान में चल रही रामकथा में रविवार को पंडित

पिपरिया: दशहरामैदान में चल रही रामकथा में रविवार को पंडित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया: दशहरामैदान में चल रही रामकथा में रविवार को पंडित नीलेश शास्त्री ने कहा कि सत्संग, ब्रह्मविचार,संतोष और दान ये चार भगवत प्राप्ति के साधन हैं। पंडित शास्त्री ने कहा कि इतनी रफ्तार से मत चलो कि दूसरों को कष्ट पहुंचे। घमंडी का दुनिया में कोई भगवान नहीं और ईर्ष्यालु का कोई पड़ोसी नहीं होता। जीवन के कुछ पल ईश्वर को दें, क्योंकि काल बलवान है। भय और लोभ से की गई प्रशंसा पतन का कारण बनती है। संसार में केवल राम ही ऐसे हैं, जो अपने शत्रु का भी हित चाहते हैं। क्योंकि राम का बैर रावण से नहीं, बल्कि उसके भीतर की बुराई से है।