पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीणों पर केस दर्ज

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीणों पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायात रोके जाने का मामला

{रास्ता खुलवाने को लेकर सड़क पर बैठे थे बंदीछोड़ पिपरिया के ग्रामीण

नगरसंवाददाता|सोहागपुर

पुलिसने जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराजसिंह पटेल सहित बंदीछोड़ पिपरिया के ग्रामीणों पर सड़क पर धरना देकर यातायात अवरुद्ध करने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया है। दरअसल, शनिवार को बंदीछोड़ पिपरिया के 50 से अधिक ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर धरना देकर रास्ता रोक लिया था जिससे दोपहर करीब 2:45 बजे से राजमार्ग क्रमांक 22 पर यातायात अवरुद्ध हो गया था और देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी

धरने के दौरान जब एसडीएम सहित अन्य अिधकारी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे, तब भीड़ में खड़े जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ग्रामीणों से लगातार यह कह रहे थे कि जब तक रास्ता खुल जाए सड़क से मत उठना। गौरतलब है कि बंदीछोड़ पिपरिया के ग्रामीण गांव के लोगों के लिए तथा स्कूल जाने के लिए रास्ता खोले जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रास्ता रोककर यातायात अवरूद्ध किए जाने के मामले में फरियादी आॅटो चालक नासिर खान पिता नूरखान निवासी अम्बेडकर वार्ड की रिपोर्ट पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, फुलियाबाई धानक, रेवतीबाई धानक, चंद्रवतीबाई एवं अन्य 10 -15 लोगों पर रास्ते में अवैध जमाव कर रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है।