- Hindi News
- ड्रेनेज सिस्टम नहीं, दो दिन की बारिश में जगह जगह भरा पानी
ड्रेनेज सिस्टम नहीं, दो दिन की बारिश में जगह-जगह भरा पानी
लगातारतेज बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव की स्थिति बन गई। रविवार को सुबह के समय तेज बारिश हुई। जिससे शहर के बदहाल ड्रेनेज की तस्वीर सामने गई। पचमढ़ी रोड पर स्थित बस स्टैंड नंबर 2 पर कीचड़ और गंदगी के कारण यात्रियों की दिन भर फजीहत हुई। स्टैंड के कच्चे हिस्से में कीचड़ हो गई। यहां से पचमढ़ी जाने वाले सैलानी भी बस और टैक्सी पकड़ते हैं। रविवार दिनभर यात्रियों की फजीहत होते रही। यात्री सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पिपरिया को पचमढ़ी के गेट वे की तरह विकसित करने की बातें हो रही हैं, लेकिन बस स्टैंड पर अच्छी सुविधाएं ही नहीं हैं। इसी इलाके में रेलवे स्टेशन परिसर में नाली का गंदा पानी परिसर में जमा हो गया। जिससे यात्रियों को आने-जाने में असुविधा हुई। सरकारी डाक घर जाने वाले रास्ते में भी कीचड़ से दिक्कतें हुई। बस स्टैंड विकास के प्रोजेक्ट के लिए नपा परिषद ने करीब सवा करोड़ रुपए की योजना बनाई है।
सीएमओ राजमणि पांडे ने बताया कि नई परिषद के कार्यभार संभालते ही इस मामले में शासन स्तर फॉलो करने की प्लानिंग बन रही है। इस प्रोजेक्ट के अलावा अन्य मुद्दों पर भी सरकार से नई परिषद फंड की मांग करेगी,ताकि काम हो सकें। बस स्टैंड को राज्य परिवहन निगम की जमीन पर संचालित किया जा रहा है। जमीन नपा को हस्तांतरित करने के लिए मसला चल रहा है।
बस स्टैंड परिसर करीब 5500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में है। महज 200 मीटर की रोड यहां बनाई है। इस पर भी साइड में फुटकर खान-पान दुकानें लगती हैं। बस स्टैंड परिसर में फूड जोन बनाकर इन्हें व्यवस्थित करने की योजना भी है, ताकि अंदर वाले हिस्से में आवागमन ठीक हो सके। बस स्टैंड के अंदर बड़ी बसें ले जाने में असुविधा होती है। जिससे रोड पर जाम लगता है। बस स्टैंड पर करीब 30 यात्री बसें, 100 टैक्सियां चलतीं हैं। यहां से पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, परासिया आदि इलाकों के लिए वाहन मिलते हैं।
पिपरिया। पचमढ़ी रोड स्थित बस स्टैंड में कीचड़ और गंदगी पसरी है।
ड्रेनेज सुधार के लिए भी प्लानिंग हो रही है
^पचमढ़ीरोड पर स्थित बस स्टैंड को विकसित करने का प्लान तैयार है। फंड और अन्य स्वीकृतियों की जरूरत है। नई परिषद गठन के बाद इस काम में तेजी आएगी। मसले को लेकर जनप्रतिनिधि सरकार स्तर पर बातचीत करेंगे। ड्रेनेज सुधार के लिए भी प्लानिंग तैयार हो रही है। जिस पर आगामी समय में काम होंगे।^ राजमणिपांडे, सीएमओ,