वर्कशॉप में दिए शिक्षकों को टिप्स
पिपरिया : शहरके सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल में दो दिवसीय सीसीई ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर यह वर्कशॉप आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सेंट पेट्रिक स्कूल सोहागपुर, डॉ. बास्को स्कूल झिरपा के सभी शिक्षक ट्रेनिंग के लिए उपस्थित हुए। वर्कशॉप में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नियुक्त ट्रेनर कला मोहन ने आधुनिक शिक्षा पद्धतियों के बारे में बताया। श्रीमती मोहन ने छात्र-छात्राओं के साथ समन्वय स्थापित करने के टिप्स भी बताए। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य पी सुसाई ने श्रीमती मोहन का स्वागत किया। स्कूल प्राचार्य सुसाई ने कहा कि इस आयोजन से शिक्षकों को नई जानकारी मिली है।