बैठक में हुई सामूहिक विवाह पर चर्चा
पिपरिया : अ.भा.किरार समाज की महिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। जिसमें 25 जनवरी को होने वाले सामूहिक िववाह सम्मेलन पर विचार हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में पुनर्विवाह योग्य जोड़ों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। समाज की छात्रा इकाई का गठन भी किया जाएगा। बैठक में संध्या सिंह, सीमा चौधरी, नीलम चौधरी, जमना पटेल आदि मौजूद थीं।