मतदाता सूची में संशोधन के आए 210 आवेदन
मतदातासूची को अपडेट करने के लिए नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने का काम चल रहा है। परिसीमन के बाद कुछ पार्षदों ने भी पनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जानकारी के मुताबिक पार्षद जाकिर हुसैन वार्ड के पार्षद किशोर डाबर, अशोक वार्ड पार्षद प्रभा साहू ने उनके वार्ड से कुछ नाम जोड़ने और कुछ के हटाने आदि के लिए आवेदन दिया है। सोमवार शाम तक शहर के 21 वार्डों में लगे मतदाता कैंप में काम चला। शाम 5 बजे के बाद आंकड़े तहसील कार्यालय पहुंचे। जिन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। मंगलवार सुबह आवेदनों की स्थिति साफ होगी। निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर तक नाम जोड़ने के लिए 210 आवेदन, संशोधन के लिए 14, नाम हटाने के लिए 52 आवेदन मिले हैं।