रैफर करने में देरी पर बीएमओ से शिकायत
किसानों ने कहा 66 पंचायतों में केवल 4 उपयंत्री कैसे होगा समय पर मूल्यांकन
पुलिस की पकड़ से बाहर चोरी के आरोपी
सोहागपुर। जनपदपंचायत द्वारा पंचायतों को जारी पत्र में दस हजार से अधिक राशि के चेक मूल्यांकन के बाद काटे जाने को लेकर सरपंचों में असंतोष है। सोमवार को जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सरपंचों ने एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम सौंपा है। तहसीलदार विंकी सिंगमारे को सौंपे गए ज्ञापन में जनपद पंचायत द्वारा जारी पत्र को निरस्त करने की मांग की हैं। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने इस आदेश को व्यवहारिक बताते हुए कहा कि निर्माण कार्यों के लिए एक मुश्त राशि की आवश्यकता होती है। साथ ही मूल्यांकन उपयंत्री द्वारा किया जाता है। उपयंत्रियों की संख्या विकासखंड में 66 पंचायतों के लिए केवल 4 है। जिससे सभी पंचायतों के लिए समय पर मूल्यांकन संभव नहीं है। इस कारण विकास कार्य प्रभावित होंगे।
सोहागपुर। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
व्यापारियों ने जताई नाराजगी
कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया
शहरकी काबरा कालोनी में एक व्यापारी के घर में घुसकर हुई चोरी मामले में पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों व्यापारी मनीष चांडक के घर में घुसकर चाेरों ने नगदी और साेने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात से व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने करीब 70 हजार रुपए चोरी का मामला दर्ज किया है। ग्रेन सीड्स एंड दाल मर्चेन्ट एसोसिएशन के सहसचिव माधवदास अग्रवाल ने कहा कि शहर में लगातार हो रही चाेरियां चिंता का विषय है। अब लोगों के घरों में चोर घुसने लगे हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों तक पहुंचे। नागरिकों ने गश्त बढ़ाते हुए लोगों को सुरक्षा को गंभीरता से लेना चाहिए। परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी बीच चोरी फायदा उठाकर चोर सामग्री चुराकर फरार हो गए। शहर में चेन छीनने की घटनाएं बीते दिनों में हुई हैं। लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
प्रयासकिए जा रहे हैं
^चोरीके आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मामले के हर पहलू को परखा जा रहा है। पुलिस टीम इस काम में जुटी है। कमलेशकुमार, एसडीओपी,पिपरिया
कार्यालय संवाददा