पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 प्रतिशत क्षतिपूिर्त की मांग की

100 प्रतिशत क्षतिपूिर्त की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहागपुर। वर्ष2013 में अतिवृष्टि से हुई सोयाबीन फसल की नुकसान और क्षतिपूर्ति बीमा राशि मिलने की घोषणा के बाद किसान एक बार फिर सोयाबीन बीमा राशि के प्रतिशत को लेकर असंतुष्ट है। सोमवार को किसान नेता पुष्पराज सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विंकी सिंगमारे को सौंपा है। जिसमें लिखा है, कि सोयाबीन बीमा राशि 21 प्रतिशत की नुकसान के आधार पर दी जा रहीं है जबकि पटवारी हल्का नंबर 41 शोभापुर और उसके आसपास के गांव भौखेड़ी, रानीपिपरिया, गूजरखेरी, महुंआखेड़ा, नीमनमूढ़ा, कोहानी आदि गांव में सोयाबीन फसल की नुकसान 100 प्रतिशत के करीब थी। लेकिन किसानों को बीमा राशि का भुगतान 21 से 66 प्रतिशत तक किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों ने 100 प्रतिशत नुकसान के आधार पर बीमा राशि दिए जाने की मांग प्रशासन से की है। इस मौके पर किसान नेता पुष्पराज पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

सोहागपुर। 100 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान्।

ज्ञापन सौंपा