पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसल बीमा की राशि पहुंची खातों में

फसल बीमा की राशि पहुंची खातों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया। फसलबीमा योजना की राशि किसानों के खाते में पहुंचना शुरू हो गई है। लिहाजा बैंकों में किसानों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा करीब साढ़े चार हजार किसानों को बीमा राशि का लाभ स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से मिलेगा। इस बैंक शाखा से करीब 26 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में जमा होगी। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों से किसानों के खातों में बीमा राशि पहुंच रही हैं। क्षेत्र के करीब 8 हजार किसानों को बीमा का लाभ मिलेगा। सोमवार को शहर की कृषि विकास शाखा में दिनभर किसानों की भीड़ रही। कृषि विकास शाखा के अधिकारी श्री बसेड़िया ने बताया कि किसानों को एक दिन में 300 से 400 किसानों का बैंक में काम हो रहा है। किसान एक साथ बैंक शाखा में पहुंचे इसलिए यह इंतजाम किए हैं। जानकारी के मुताबिक इस मामले में एसडीएम गणेश जायसवाल बैंक अधिकारियों की बैठक भी लेने वाले हैं।

पिपरिया। बीमाराशि लेने बैंक में लगी किसानों की लंबी लाइन।

बैंकों में लग रहीं कतारें