पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिपरिया। शहरके अशोक वार्ड इलाके में 2 सीमेंट रोड निर्माण

पिपरिया। शहरके अशोक वार्ड इलाके में 2 सीमेंट रोड निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया। शहरके अशोक वार्ड इलाके में 2 सीमेंट रोड निर्माण के लिए सोमवार को भूमिपूजन हुआ। लगभग 30 लाख रुपए की लागत से वार्ड में सड़कें बनना है। सोमवार शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक खूबचंद मंडलोई, वार्ड पार्षद प्रभा साहू, भाजपा जिला मंत्री माधवदास अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र मेघवानी, मृत्युंजय पाराशर, राजेंद्र वार्ड पार्षद मंजूलता चौरसिया ने भूमिपूजन किया। जानकारी के मुताबिक सड़कें 170 मीटर और 190 मीटर लंबी बनना है। इस मौके पर वार्ड के लोगों ने कहा कि पुरानी सड़क को खोदकर नई सड़क बने। पुरानी जर्जर सड़क के ऊपर नई सड़क बनने से ऊंचाई हो जाएगी। जिससे बारिश के दिनों में घरों में बारिश का पानी अंदर आएगा। वार्ड के लोगों ने गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण की मांग की है।

अशोक वार्ड में दो सड़कों के लिए भूमिपूजन