पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैक्ट फाइल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब बिल सब स्टेशन पर जमा कर सकेंगे ग्रामीण

{रोज ट्रिपिंग से परेशान हो रहे लोग

कार्यालयसंवाददाता|पिपरिया

अबगांवों के लोगों को बिल जमा करने के लिए बिजली दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सब स्टेशन पर बिल जमा की शुरूआत कंपनी ने की है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पिपरिया ब्लॉक के खापरखेड़ा से सोमवार को इसकी शुरूआत हुई है। यहां राजस्व संग्रहण केंद्र का शुभारंभ किया गया है। सोमवार को करीब डेढ़ लाख रुपए लोगों ने इस केंद्र पर जमा किए हैं। खापरखेड़ा से लगे ग्राम पंचायत सुरेला, जमाड़ा के लोग इस केंद्र का लाभ ले सकेंगे। इन पंचायतों से करीब आधा दर्जन से ज्यादा गांव जुड़े हैं। पहले इन गांवों के लोगों को बिजली जमा करने के लिए पिपरिया आना पड़ता था। या गांव में कैंप लगाकर रुपए वसूलते थे। डीई अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि इस केंद्र की सफलता के बाद अन्य स्थानों पर भी इसकी शुरूआत होगी। इधर पिछले कुछ दिनों से बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों में फाल्ट के कारण लोगों को 1 से 2 घंटे तक की कटौती झेलनी पड़ रही है। सोमवार को भी ऐसे ही हालात बने। मोहता प्लॉट में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सामने वाले ट्रांसफार्मर में खराबी से लगभग 1 घंटे 15 मिनट बिजली गुल रही। जिससे बिजली आधारित कारोबार ठप हो गए।

पिपरिया। बिजली ट्रांसफार्मर सुधारते कर्मचारी।

नए नियम लागू| बकाया का 50 फीसदी जमा करने पर ही मिलेंगे ट्रांसफार्मर

जलेऔर ख्रराब ट्रांसफार्मर बदलने के मामले में सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। डीई अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि यदि बकाया राशि 25 हजार या उससे कम है तो पूरी राशि जमा कराने के बाद ट्रांसफार्मर दिया जाएगा। इसके अलावा 25 हजार रुपए से अधिक और 1 लाख रुपए से कम है। तो 25 हजार रुपए या बकाया राशि का 50 प्रतिशत जो भी अधिक हो जमा कराने के बाद ट्रांसफार्मर दिया जाएगा। यदि बकाया राशि 1 लाख रुपए या उससे अधिक है तो बकाया राशि का 50 प्रतिशत भुगतान प्राप्त करने के बाद ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचनाएं मिल रहीं हैं। खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बिजली दफ्तर रोज किसान पहुंच रहे हैं।

व्यवस्था|पायलेट प्राजेक्ट के रूप में खापरखेड़ा से शुरू हुई सुविधा

बिल वसूली के लिए केंद्र बनाए गए हैं

^ग्रामीणलोगों की सुविधा के लिए बिजली कंपनी के सब स्टेशनों पर बिल वसूली